To Learn Online Click here Your Diksha Education Channel...


thank for visit purvanchal24
ads booking by purvanchal24@gmail.com

बलिया : भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह पर पत्थर फेंकना पड़ा महंगा, दो नामजद


रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह पर पत्थरबाजी करने के आरोप में पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पर पवन सिंह की छवि धूमिल करने के लिये जानबूझ कर पत्थरबाजी करने व बवाल कराने का आरोप है। पुलिस मुकदमा दर्ज जांच-पड़ताल कर रही है। 

नगरा थाना क्षेत्र में निकासी गांव में स्टेज शो के आयोजक विक्रांत सिंह की तहरीर पर नगरा पुलिस ने गनेश (निवासी : ग्राम अतरौली, करमौता थाना नगरा, बलिया) और अमरजीत यादव (निवासी : ग्राम कहिनोरा, थाना हलधरपुर, जिला मऊ) के खिलाफ धारा 323, 336 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। 

गौरतलब हो कि 6 मार्च को विक्रांत के भाई रणविजय सिंह के यहां बहूभोज कार्यक्रम था। भोजपुरी गायक पवन सिंह का स्टेज शो चल रहा था। इस दौरान आरोपियों ने भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह पर पत्थर फेंक दिया, जो सीधे उनके गाल पर लगा। इसके बाद जमकर बवाल हुआ। पुलिस ने लाठियां भांजकर बवाल शांत किया। पत्थरबाजी करने वालों को कई लोगों ने देखा और जानकारी दी।

Post a Comment

0 Comments