शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया, बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चांदपुर अन्तर्गत सावन छपरा गांव में गुरुवार को खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से मड़हे में लगी आग से हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी। वहीं, खाना बना रही वृद्धा झुलस गयी। घायल वृद्धा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया।

बता दे कि सावन छपरा गांव निवासी रामेश्वर गोड़ (68) व उनकी पत्नी कौली देवी (60) मड़हा बनाकर काफी दिनो से रहते हैं। गुरुवार की सुबह दोनों लोग खेत मे लगे फसल काटने चले गए। दोपहर को लौटी रामेश्वर गोड़ की पत्नी कौली देवी अपने और अपने पति के लिए खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया। चूल्हे से उड़ी चिंगारी से मड़हे में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा मड़हा धूं धूं कर जल उठा। जब तक महिला मड़हे से बाहर निकलती उसके दोनों पैर, चेहरा व दोनो हाथ झुलस गए। ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
0 Comments