बांसडीह, बलिया। कोतवाली क्षेत्र के विद्या भवन नारायनपुर में चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाकर हजारों का माल सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी भवन स्वामी के घर आने बाद हुई।पीड़ित कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर चोरी गए सामान को बरामद करने की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गांव की प्रमिला सिंह पत्नी स्व वीरेंद्र सिंह अपने घर मे अकेली रहती हैं। ऊनके पुत्र व बहु सहित परिवार के लोग बाहर रहते हैं।विगत 20 फरवरी को वह अपने किसी रिश्तेदार के यहां भिलाई (मध्य प्रदेश) एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गयी थी। बुधवार को जब वह वापस लौटी तो घर के अंदर प्रवेश करने पर पाया कि घर मे काफी कुछ बिखरा पड़ा है। इसके बाद जांच करने और पता चला कि चोर घर के पीछे से छत के रास्ते से अंदर प्रवेश कर टुल्लू पंप,स्टेबलाइजर चांदी के बर्तन कीमती कपड़े और तीस हजार रुपये नगदी चुरा ले गये हैं। इसके बाद पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। जिसके बाद पहुचीं पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित महिला से घटना के संबंध में पूछताछ की। अज्ञात चोरों के खिलाफ़ जांच चल रही है।
0 Comments