बलिया। बांसडीह बीआरसी पर शिक्षा क्षेत्र के शिक्षकों की शोक सभा विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन बलिया के जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम चौबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें कम्पोजिट विद्यालय घोडधप्पा के शिक्षक दिनेश कुमार दुबे की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान शिक्षकों की आंखों से आंसू छलक पड़े। वहीं, एक दिन पूर्व प्राथमिक विद्यालय बरियारपुर की प्रभारी अमृता ठाकुर के पति के असामयिक निधन पर भी गहरा दुःख व्यक्त किया गया।
कम्पोजिट विद्यालय सुखपुरा की शिक्षिका नीलम श्रीवास्तव के कष्टप्रद मृत्यु पर भी शोक व्यक्त किया गया। लगातार शिक्षक समाज की दुखद घटनाओं से आहत शिक्षकों ने दो मिनट मौन रहकर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया साथ ही पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद का संकल्प भी लिया।
शोक सभा में एसोसिएशन के जिला संरक्षक अरुण कुमार सिंह, अवनीश सिंह, सुरेश कुमार वर्मा, रवीन्द्र तिवारी, ओंकार पाण्डेय, सुनील कुमार गुप्ता, नंदलाल मौर्य, मोइनुद्दीन अंसारी, संदीप कुमार सिंह, एसानुल हक, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरे राम सिंह, जितेन्द्र सिंह, संतोष तिवारी, आदित्य यादव, कृष्ण कुमार सिंह, कौशल सिंह, विशाल मिश्रा, जय प्रकाश, पुष्पा सिंह, सत्या देवी, सुनन्दा, वन्दना सहित सैकड़ों शिक्षकों ने संवेदना व्यक्त की। सभा का संचालन नम आंखों से एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष शर्मा नाथ यादव ने किया।
0 Comments