बांसडीह, बलिया। बांसडीह कस्बे के उत्तर टोला संघत्त के पास (वार्ड 09) अपनी ससुराल आये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। युवक बुधवार की शाम को ही ससुराल आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि बांसडीह कस्बा के उत्तर टोला निवासी प्रियंका की शादी रसड़ा निवासी राकेश पाण्डेय (32) से हुई थी। पति से अनबन की वजह से प्रियंका अपने मायके में ही रह रही थी। प्रियंका के तीन बच्चे भी है, जो रसड़ा अपने पिता के पास रहते है।
यह भी पढ़ें : बलिया : सभी नगर पंचायत व नगरपालिका के विकास कार्यों पर BJP सांसद की पैनी नजर, रिपोर्ट तलब
बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम राकेश बांसडीह स्थित अपनी ससुराल में आया था। सुबह दरवाजे पर राकेश मृत अवस्था में पड़ा मिला। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही होगी।
0 Comments