रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नगवांगाई गांव में करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय दीपक की मौत हो गयी, जबकि बचाव में आई मां झुलस गई। झुलसी मां का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि नगवांगाई निवासी दीपक घर में खराब बोर्ड को ठीक कर रहा था। इस दौरान वह करंट की जद में आ गया। बेटे की बचाव में आई 50 वर्षीय सोनिया भी झुलस गयीं। दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। सोनिया का इलाज चल रहा है। युवक की मौत से परिवार में करूण-क्रंदन व चीत्कार मचा है।
0 Comments