शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के यशोदा देवी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज दुबे छपरा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे किशोर को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया है।
बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के यशोदा देवी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज दुबे छपरा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे किशोर को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया है।
एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक राकेश कुमार पाठक ने तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दोकटी थाना क्षेत्र के कर्ण छपरा गांव निवासी एक किशोर दूसरे के स्थान पर इंटरमीडिएट के इतिहास विषय का परीक्षा दे रहा था। सघन तलाशी के दौरान वह पकड़ा गया। बैरिया थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे जेल भेज दिया गया है।
0 Comments