सीतापुर। लड़की का शव उसी के दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटका था। वहीं, लड़के का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। लड़के ने लड़की की सलवार के नाड़े से फांसी लगाई थी। माना जा रहा है कि नाड़ा टूटने से लड़के का शव पेड़ से नीचे गिर गया होगा। प्रेमिका की सलवार भी पास में पड़ी हुई मिली है। घटना सीतापुर के शहर कोतवाली इलाके के एक गांव की है। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान ने जांच की।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार दोपहर प्रेमी-प्रेमिका के शव संदिग्धावस्थ में जंगल में मिले। ग्रामीणों ने दोनों के शव देखे। फिर परिवार और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका के शव को नीचे उतारा। उसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के शरीर पर खरोच के निशान है। उसके गले और हाथ पर निशान दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों को जमा कर मामले की छानबीन कर रही है।
कोतवाली इलाके के ओबरी गांव के बाहर जंगल में मिले प्रेमी युगल के बारे में चर्चा है कि दोनों का लगभग दो साल से प्रेम सम्बन्ध था। घर में भी सब लोग इनके बारे में जानते थे। दोनों एक दूसरे के घर भी आया-जाया करते थे। प्रेमिका के परिवार ने बताया कि उनकी बेटी शुक्रवार शाम से लापता है। वो लोग उसकी तलाश भी कर रहे थे। वहीं लड़के के परिवार ने बताया कि उनका बेटा नौकरी करने गया था। रात में वो घर नहीं आया तो हम लोगों को लगा किसी दोस्त के घर पर रुक गया होगा। हमें नहीं पता था वो इतना बड़ा कदम उठा लेगा। प्रेमी की उम्र 19 साल व प्रेमिका की उम्र 16 साल बताई जा रही है। दोनों का घर अलग-अलग गांव में था। लेकिन दोनों एक दूसरे के घर आया-जाया करते थे।
0 Comments