दुबहड़, बलिया। दुबहड़ ब्लाक की ग्राम पंचायत नगवा की रोजगार सेवक सीमा देवी सोमवार से लापता हैं। मामले में पिता की तहरीर पर दुबहड़ पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवां निवासी सरल पासवान ने पुलिस को दिये तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी सीमा देवी ग्राम पंचायत नगवां की रोजगार सेवक है।
सीमा सोमवार को दुबहड़ ब्लॉक मुख्यालय पर मीटिंग में गई थी, लेकिन वापस घर वापस नहीं लौटी। पिता सरल पासवान ने अपनी बेटी के अपहरण की आशंका व्यक्त की है। सरल पासवान के मुताबिक सीमा की शादी लगभग 15 साल पहले बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सराक गांव निवासी पिंटू पासवान के साथ हुई थी। सीमा के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसका पति बाहर प्राइवेट नौकरी करता हैं। घटना की सूचना मिलते ही वह भी अपने गांव आ गए हैं। सरल पासवान का कहना है कि ससुराल में जमीन को लेकर पट्टीदारी विवाद से तंग सीमा मायके में ही रहकर रोजगार सेवक का काम करती थी।
0 Comments