बलिया। हिन्दी और भोजपुरी के दिग्गजों में शुमार कवि, लेखक, समीक्षक, लगभग डेढ़ दर्जन कृतियों के रचनाकार एवं 1979 से भोजपुरी की चर्चित पत्रिका 'पाती' का संपादन करने वाले डॉ अशोक द्विवेद्वी को दिल्ली में आयोजित समारोह में वर्ष 2021-22 के लिए पूर्व में घोषित 'भाषा सम्मान' प्रदान किया गया। कोविड-19 के चलते विलम्ब से आयोजित कार्यक्रम में कुछ अन्य भाषाओं के नामवर साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि गौसपुर, जिला गाजीपुर के मूल निवासी किन्तु बलिया को अपनी कर्मभूमि मानने वाले सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी डॉ द्विवेद्वी को, साहित्य के क्षेत्र में उनके अवदान के लिए पूर्व में भी राहुल सांकृत्यायन, लोकपुरुष, लोक कवि सम्मान, सेतु सम्मान आदि जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों-सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है।
डॉ द्विवेदी के सम्मान की खबर सुनकर जनपद के साहित्यकारों एवं भोजपुरी प्रेमियों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। इसी क्रम में, विश्व भोजपुरी सम्मेलन बलिया ईकाई से जुड़े पण्डित विजय मिश्र, डॉ शत्रुघ्न पाण्डेय, हीरालाल हीरा, शशि प्रेमदेव, शिव जी पाण्डेय रसराज, डॉ नवचंद तिवारी, अशोक तिवारी, डॉ कादम्बिनी सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह, फतेहचंद बेचैन आदि ने उन्हें बधाइयां प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की है।
0 Comments