उमेश सिंह
सुखपुरा, बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के कम्पोजिट विद्यालय (कन्या जूनियर हाई स्कूल) सुखपुरा पर तैनात सहायक अध्यापिका नीलम श्रीवास्तव का निधन गुरुवार की सुबह हो गया। इस घटना से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। वहीं, शिक्षा जगत में शोक की लहर है। सभी स्तब्ध है।

कम्पोजिट विद्यालय (कन्या जूनियर हाई स्कूल) सुखपुरा पर तैनात सुखपुरा निवासी नीलम श्रीवास्तव कुछ दिनों से अस्वस्थ्य थी। अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें लेकर अस्पताल जाने की तैयारी में थे, तभी उनकी सांसे थम गई। शिक्षिका नीलम श्रीवास्तव के असमय निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया।
यह भी पढ़ें : बलिया : कुएं में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका
बता दें कि बुधवार की अपरान्ह सड़क हादसे में बांसडीह शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय घोड़धप्पा पर तैनात सहायक अध्यापक दिनेश कुमार दूबे (36) पुत्र रामायण दूबे की मौत हो गयी थी। मूलरूप से मनियर थाना क्षेत्र के निपनिया बहदुरा निवासी शिक्षक दिनेश कुमार दूबे की मौत का सदमा कम नहीं हुआ, तब एक और शिक्षिका की मौत ने विभाग को स्तब्ध कर दिया है।
0 Comments