रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत चितबड़ागांव के वार्ड नम्बर 13 (जयप्रकाश नगर) निवासी अखिलेश ठाकुर (30) पुत्र सुरेश ठाकुर का शव ब्राम्ही बाबा स्थित कुआं में मिलने से हड़कम्प मच गया। अखिलेश ठाकुर 4 मार्च से लापता था। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

यह भी पढ़ें : बलिया : एक्सीडेंट में महिला की मौत, दो घायल
बताया जा रहा है कि 4 मार्च की रात 10 बजे से अखिलेश ठाकुर लापता हो गया था। परिजनों की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुटी थी। वहीं, अखिलेश का पंता नहीं चलने से परिजन परेशान थे। गुरुवार की सुबह नगर पंचायत के ब्राम्ही बाबा नगर स्थित कुआं में अखिलेश का शव पाया गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक आरएस नागर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
0 Comments