रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। मुख्य आरक्षी के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गये 70250/- रुपये को साइबर सेल व कोतवाली बलिया ने वापस करा दिया है। थाना कोतवाली में पंजीकृत धारा-66 (डी) आईटी एक्ट में वादी मुख्य आरक्षी मैनेजर यादव (रिजर्व पुलिस लाईन्स, बलिया) के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 17 अक्टूबर 2022 को भिन्न-भिन्न धनराशियों में 75250/- रुपये (पचहत्तर हजार दो सौ पचास रुपये मात्र) फर्जी तरीके से स्थानान्तरण किया गया था।

पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देशन में थाना कोतवाली द्वारा अभियान चलाकर विवेचना के क्रम में विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप 3 मार्च 2023 को मुख्य आरक्षी मैनेजर यादव के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि 70250/-रुपये को वापस कराया गया। शेष धनराशि को भी वापस कराने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। मुख्य आरक्षी मैनेजर यादव ने बलिया पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध संजय शुक्ला (थाना कोतवाली) व आरक्षी अमरनाथ मिश्रा (साइबर सेल) शामिल रहे।
0 Comments