बैरिया, बलिया। जनपद के सभी नगर पंचायतों व नगरपालिका के विकास कार्यों पर सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त की पैनी नजर है। कार्यो में पारदर्शिता के लिए सांसद ने नोडल अधिकारी/मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया से एक सप्ताह के भीतर आय-व्यय का विवरण तलब किया है।
सोनबरसा स्थित संसदिय कार्यालय में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि विकास कार्यों में किसी को भी भ्रष्टाचार करने का छूट नहीं दिया जा सकता। मैं जनपद के सभी नगर निकायों का पदेन सदस्य हूं। मुझे इसकी जानकारी प्राप्त करने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। उसी के तहत मैंने नोडल अधिकारी से इसकी जानकारी तलब की है।
यह भी पढ़ें : बलिया में किशोरी से गैंगरेप, मचा हड़कंप, तीन आरोपी गिरफ्तार
सांसद ने स्पष्ट किया कि पिछले दिनों संबंधित अधिशासी अधिकारियों व मुख्य राजस्व अधिकारी के साथ इस बाबत बैठक कर आग्रह किया था कि जो भी कार्य नहीं हुए हैं, उसे तत्काल कराया जाए। मैंने विकास कार्यों का ब्यौरा तलब किया है। होली बाद फिर अधिकारियों के साथ बैठक कर इस संदर्भ में आगे की कार्रवाई करूंगा।
सांसद ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। किसी को भी भ्रष्टाचार या अनियमितता करने की छूट हमारी सरकार में नहीं है। उन्होंने ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता अपनाने का सुझाव देते हुए कहा कि सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक कर अधिकारी उनका प्रस्ताव और उसके अनुरूप विकास कार्य करें। क्योंकि सदस्यों की भी अपने क्षेत्र की जनता जनार्दन के प्रति जवाबदेही है।
0 Comments