बलिया। नगरा पुलिस ने धारा 304, 420, 120बी भादवि व 15 (3) भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को चालान न्यायालय कर दिया। पुलिस के मुताबिक उप निरीक्षक छुन्ना सिंह मय फोर्स क्षेत्र मामूर थे, तभी मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अमित सिंह पुत्र अवध किशोर सिंह (निवासी लोहटा पंचदौरा थाना भीमपुरा, बलिया) को ढोढ़ा चट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक छुन्ना सिंह व कां. विवेक कुमार मौर्या शामिल रहे।
0 Comments