श्वेता पाठक
सिकन्दरपुर, बलिया। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में वांछित-वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सिकन्दरपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

धारा 8/20 NDPS ACT में वांछित चल रहे अभियुक्त सिपारस बिन्द पुत्र रामजन्म बिन्द (निवासी लिलकर थाना सिकन्दरपुर, बलिया) के विरूद्ध न्यायालय द्वारा पूर्व में ही NBW/ 82 दंप्रसं जारी किया गया था। 13 मार्च 2023 को अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वारा धारा 83 सीआरपीसी जारी करते हुए 03 दिवस में गिरफ्तारी/ कुर्की करने का आदेश दिया गया था।
इसके अनुपालन में अभियुक्त सिपारस बिन्द के घर पर सिकन्दरपुर पुलिस टीम ने दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, हेका शिवप्रवेश पाण्डेय व कां. दीपक यादव शामिल रहे।
0 Comments