बलिया। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को रसड़ा उप निरीक्षक अशोक कुमार शुक्ल मय फोर्स ने मुखबीर की सूचना पर प्यारे लाल तिराहे पर टेम्पू चालकों को डरा धमका कर अवैध वसूली करने वाले दबंग को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक उसकी शिकायत करना कोई भी व्यक्ति अपने लिये अच्छा नहीं समझता था। टेम्पो वाले उसको भय वस पैसा दे देते थे। इस सूचना पर रसड़ा पुलिस टीम ने प्यारे लाल पेट्रोल पम्प पर के पास अभियुक्त राकेश यादव पुत्र जीतानन्द यादव (निवासी वढ़ौलिया विशुनपुर थाना नगरा, बलिया) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय कर दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उनि अशोक कुमार शुक्ल, हेका अजीत यादव व अजय मौर्या शामिल रहे।
0 Comments