बलिया। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में नरही थानाध्यक्ष पन्नेलाल मय फोर्स ने पुष्पेन्द्र राजभर को भरौली चौराहे के पास बक्सर रोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से वह कैची भी बरामद किया है, जिससे उसने कौलेश्वर की हत्या किया था। इससे पहले मामले में आरोपित सुनिल कुमार राजभर पुत्र स्व. नन्दलाल राजभर व मकसूदन राजभर पुत्र स्व. मोती राजभर (निवासीगण पिपराखुर्द थाना नरही बलिया) को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।
गौरतलब हो कि नरही थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द में गुरुवार की शाम कौलेश्वर राजभर (50) की हत्या कैंची घोपकर कर दी गयी थी। पुलिस ने मृतक कौलेश्वर राजभर के भाई की तहरीर पर धारा 302/504 भादवि दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को तीसरे अभियुक्त की तलाश थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पुलिस अभियुक्त पुष्पेन्द्र राजभर को भरौली चौराहे के पास बक्सर रोड़ से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल कैंची को बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पन्नेलाल, कां. रितेश कुमार मिश्रा, प्रशान्त सिंह, धर्मराज शामिल रहे।
0 Comments