विजय कुमार गुप्ता
बांसडीह, बलिया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बांसडीह कचहरी चौराहे पर जमकर नारे बाजी करते हुए केंद्र सरकार सहित केंद्रीय एजेंसियों का पुतला फूंककर विरोध किया। कार्यकर्ता ने तत्काल रिहाई की मांग की।

आप नेता मुकेश सोनी ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए कहा कि सिसोदिया एक ईमानदार नेता है। उनकी गिरफ्तारी एक राजनीतिक षडयंत्र है। केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। वही आप के व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र ने कहा की देश के लाखो बच्चों का भविष्य संवारने वाले मनीष सिसोदिया को फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है। देश में ईमानदार नेताओ को जेल में डाल दिया जा रहा है। जिन लोगों ने अरबों रुपए लूटने का काम किया, वह दोस्त बन बैठे हैं। इस मौके पर बिहारी लाल यादव, राजकुमार पाण्डेय, राहुल यादव, लक्ष्मण चौहान, अनूप यादव, गुड्डू यादव, अजायकांत शर्मा, कन्हैया पांडेय, छोटेलाल शर्मा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments