रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों का रूह कांप जा रहा। यह वीडियो बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बिगही गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक बुजुर्ग महिला को मनबढ़ युवक बुरी तरह पीट रहा है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किया है।

बिगही में बुधवार को पाइप लगाने के विवाद के कुछ मनबढ़ों ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता सुमित्रा देवी अपने घर की दीवार पर पाइप लगवा रहीं थीं, तभी उनके पड़ोसी धर्मेंद्र तिवारी व उनके परिजनों ने महिला को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। महिला के साथ हुई बर्बरता का वीडियो भी प्रसारित हो गया। पुलिस ने लालजी तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी व विशाल तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
0 Comments