To Learn Online Click here Your Diksha Education Channel...


thank for visit purvanchal24
ads booking by purvanchal24@gmail.com

UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा 2022 : ऑल इंडिया 3rd रैंक प्राप्त कर अभिषेक ने बढ़ाया बलिया का मान

शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया, बलिया। UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा 2022 का परिणाम बलिया के लिए खुशियों भरा है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में यहां के प्रतिभावान छात्र अभिषेक उपाध्याय ने न सिर्फ सफलता अर्जित की है, बल्कि ऑल इंडिया तृतीय रैंक प्राप्त कर जिले का नाम भी रौशन किया है। अभिषेक उपाध्याय की सफल उड़ान से चहुंओर खुशी की लहर है। 

बैरिया तहसील क्षेत्र के रामनगर निवासी उमेश चंद्र उपाध्याय के सुपुत्र अभिषेक उपाध्याय शुरू से ही मेधावी छात्र रहे है। गांव स्थित शिक्षा निकेतन से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए अभिषेक काशी हिंदू विश्वविद्यालय चले गये। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2022 में अभिषेक ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। ऑल इंडिया तृतीय रैंक प्राप्त अभिषेक की नियुक्ति भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग में बतौर भू-भौतिकविद् के तौर पर होगी। अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय पिता उमेश चंद्र उपाध्याय, माता (स्व. श्रीमती सुधा उपाध्याय), गुरु ब्रह्मानंद मिश्रा एवं अपने बंधु-बांधवों को देते हैं।

Post a Comment

0 Comments