लखनऊ। संभल जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जिसे सुन लोगों के होश उड़ गये। यहां वर पक्ष के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। वर पक्ष का आरोप है कि युवक का रिश्ता छोटी बहन के साथ तय हुआ था, लेकिन दुल्हन बड़ी बहन बन गई। शादी की सारी रस्में धूमधाम से सम्पन्न हुई। दुल्हन ससुराल पहुंची तो महिलाओं ने मुंह दिखाई शुरू की। दूसरी दुल्हन देख महिलाओं में खलबली मच गई। धोखा पाकर दूल्हा व उसके घरवाले खफा हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवक की बरात कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 जनवरी को गई थी। रीति-रिवाज से दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए और धूमधाम से विवाह समारोह संपन्न हुआ। विदाई के बाद दुल्हन दूल्हे के गांव आ गई।ससुराल पहुंची दुल्हन की महिलाओं ने मुंह दिखाई के लिए घूंघट हटाया तो दुल्हन के रूप में सजी युवती दूसरी निकली। वर पक्ष का कहना हैै कि शादी छोटी बहन के साथ तय हुई थी, लेकिन दुल्हन के रूप में जो युवती आई, वह उसकी बड़ी बहन है। दूल्हे के परिजनों ने लड़की पक्ष पर दुल्हन बदलने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है।
0 Comments