शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया, बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात आर्केस्ट्रा में नाच-गाना को लेकर समियाने में घरातियों और बारातियों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। घटना के बाद बारातियों के साथ-साथ दूल्हा भी मंडप से उठकर अपने घर चला गया। सूचना पर 112 नंबर पुलिस व थानाध्यक्ष रेवती हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गये। फिर, शादी सम्पन्न कराने के लिए ग्राम प्रधान नारायणगढ़ अरुण यादव ने काफी मशक्कत किया।
रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव से उसी क्षेत्र के गांव में बारात आई थी। जनवासे में आर्केस्ट्रा में नाच-गाना को लेकर घरातियों और बारातियों में मारपीट हो गयी। घटना से नाराज दूल्हा बिना शादी ही बारात के साथ घर लौट गया। फिर, ग्राम प्रधान नारायणगढ़ अरुण यादव थानाध्यक्ष रेवती हरेंद्र सिंह के साथ दूल्हे के घर जाकर गये। दूल्हे के पिता को काफी मशक्कत के बाद समझाकर शादी के लिए राजी किये। तब दूल्हा व दूल्हे के परिजन लड़की पक्ष के घर मंडप में पहुंचे और भोर में किसी तरह शादी संपन्न हुई। मारपीट में दोनों पक्षों से चार-चार लोग चुटहिल बताए जा रहे हैं।
0 Comments