विजय कुमार गुप्ता
बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के साहोडीह बड़सरी के पास सड़क दुर्घटना में जीजा-साले की मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

रविवार की रात्रि लगभग 9 बजे मैरीटार निवासी दिनेश पासवान (25) पुत्र भरत पासवान अपने साले हीरामन पासवानउर्फ टाइगर (22) पुत्र मंगरू पासवान को बाइक से लेकर उसके गांव टड़वा जा रहे थे। अभी वे सहोडीह गांव के पास पहुंचे थे, तभी बांसडीह से बलिया की तरफ जा रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर की आवाज सुनकर पहुंचे आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे बांसडीह कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने दोनों घायलों को अपने सरकारी वाहन से सीएचसी बांसडीह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वही मोटरसाइकिल यूपी 60 एयू 3963 को कोतवाली लाया गया है। घटना की जानकारी होते ही दोनों परिवारों के रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे।
0 Comments