बलिया। बेल्थरारॊड तहसील में कार्यरत राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव का असामयिक निधन ड्यूटी से लौटते वक्त रास्ते में हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही जहां कर्मचारी स्तब्ध रह गये, वहीं घर-परिवार में कोहराम मच गया। उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अहिरपुरा निवासी विनोद यादव मिलनसार व व्यवहार कुशल होने की वजह से कर्मचारियों में प्रिय थे। बेल्थरारोड तहसील में तैनात विनोद यादव ड्यूटी से वापस घर लौट रहे थे। अभी वे राघोपुर के पास पहुंचे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ी और अचानक सांसे थम गई।
यह खबर जो सुना, वही स्तब्ध रह गया। विनोद यादव, जिला कोषागार संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव के पदेन चाचा, पड़ोसी तथा बचपन के मित्र थे। विनोद यादव के निधन पर उनके पैतृक आवास अहिरपुरा पहुंचकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने शोक संवेदना व्यक्त किया। इस मौके पर मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद वेद प्रकाश पांडेय, मंडल अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद आजमगढ़ सुशील त्रिपाठी व मंत्री राजस्व निरीक्षक संघ लालबाबू यादव इत्यादि मौजूद रहे।
0 Comments