मेरठ। जानी थाना क्षेत्र के पेपला गांव में प्रेमी-युगल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी होते ही एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और आईजी प्रवीण कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। बताया गया कि दोनों की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रेमी-युगल गोली लगी हालत में लड़की के घर कमरे में मिले। गोली लगने से प्रेमी युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों की हत्या किसने की है। मृत युवक का नाम शुभम पुत्र देवेंद्र है, जबकि लड़की का नाम साक्षी (19) पुत्री नागेश है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक तमंचा मिला है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
0 Comments