To Learn Online Click here Your Diksha Education Channel...


thank for visit purvanchal24
ads booking by purvanchal24@gmail.com

बलिया में राष्ट्रीय लोक अदालत : बड़ी संख्या में वादों का निस्तारण, स्मझौता धनराशि 13 करोड़ 04 लाख 2663 रुपया

बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जितेन्द्र कुमार पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ ही मॉ सरस्वती के चित्र पर मल्यार्पण कर किया। उद्घाटन समारोह में अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया नरेन्द्र पाल राणा व न्यायालय के समस्त पीठासीन अधिकारी, समस्त बैंक प्रबन्धक एवं समस्त कर्मचारीगण व वादकारी उपस्थित रहें। 

राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल, अपराधिक, राजस्व, बैंक विवाद इत्यादि के कुल 17,234 वाद निस्तारित किये गये, जिसमें कुल समझौता धनराशि -13,04,02,663.36/- (तेरह करोड़ चार लाख दो हजार छः सौ तिरसठ रूपये बीस छत्तीस पैसा) तथा मौके पर ही कुल धनराशि 3,03,38,985/- (तीन करोड़ तीन लाख अड़तीस हजार नौ सौ पचासी रूपये मात्र) की वसूली की गयी।

फौजदारी एवं सिविल मामलों के निस्तारण

1-जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश बलिया - फौजदारी-03, अर्थदण्ड-14500/-

2- हुसैन अहमद अंसारी, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0- 03- फौजदारी-03, अर्थदण्ड-1000/- ,सिविल 01 वाद, समझौता धनराशि 22,000/-

3-श्रीमती मनीषा, विशेष न्यायाधीश (एस0सी0/एस0टी0 एक्ट) - फौजदारी-11, अर्थदण्ड-5000/-

4- महेश चन्द्र वर्मा, विशेष न्यायाधीश (ई0सी0एक्ट) - विद्युत अधिनियम वाद - 59 वाद।

5- गोविन्द मोहन,  अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0- 08 (पाक्सोएक्ट)- फौजदारी-02, अर्थदण्ड-1000/-

6- नितिन कुमार ठाकुर, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0- 02 -  आर्बिट्रेशन- 01 वाद 

7- अरूण कुमार-तृतीय, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0- 04 - आर्बिट्रेशन- 01 वाद, सिविल 01 वाद।

8- विनोद कुमार, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0- 10 (पाक्सोएक्ट)- फौजदारी-1, अर्थदण्ड-500/-, आर्बिट्रेशन- 01 वाद निस्तारित।

9- हरिश चन्द्र, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी-02 - फौजदारी-03, अर्थदण्ड-2500/-

10- सुश्री शाम्भवी यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बलिया - फौजदारी 809, कुल धनराशि अर्थदण्ड 2,93,870/-, एन0आई0एक्ट - 01, समझौता धनराशि - 4,00,000/-

11- सर्वेश कुमार मिश्रा, सिविल जज (सी0डि0) - सिविल 11 वाद, रूपये 1,61,02,298.03/- (एक करोड़ इकसठ लाख दो हजार दो सौ अनठानवे रूपया तीन पैसा मात्र) का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।

12- श्रीमती तपस्या त्रिपाठी, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट - फौजदारी- 247 वाद, अर्थदण्ड 31090/-

13- श्रीमती कविता कुमार, सिविल जज (जू0डि0) पूर्वी, - सिविल वाद - 17, रूपये 30,43,883.62/- का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।

14- विराट मणि त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम- फौजदारी- 50 वाद, अर्थदण्ड 500/-

15- आशीष थिरानिया, सिविल जज (जू0डि0) पश्चिमी- सिविल वाद - 17, रूपये 23,98,081.90/- का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।

16- राजीव रंजन मिश्रा, न्यायिक मजिस्ट्रेट, द्वितीय- फौजदारी-161 वाद, अर्थदण्ड 12750/-,एन0आई0एक्ट-1

17- धम्म कुमार सिद्धार्थ, सिविल जज (जू0डि0) रसड़ा - सिविल वाद - 10, रूपये 13,68,409.51/- का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।

18- प्रवीन कुमार प्रियदर्शी, अपर सिविल जज (जू0डि0) द्वितीय -फौजदारी- 42 वाद, अर्थदण्ड 400/-, सिविल - 02 वाद। 

19- धर्मेन्द्र कुमार भारती, सिविल जज (जू0डि0)/एफ.टी.सी. द्वितीय - फौजदारी वाद -84, अर्थदण्ड 880/-, एन0आई0एक्ट- 01 वाद एवं वैवाहिक - 06 वाद निस्तारित।

20- चन्दन सिंह, सिविल जज (जू0डि0)/एफ.टी.सी. प्रथम - फौजदारी- 57 वाद, अर्थदण्ड 500/-

21- अनिल कुमार मिश्रा, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, बलिया - फौजदारी वाद - 35, कुल अर्थण्ड 4950

योग-  1638 वाद, अर्थदण्ड धनराशि, 8,13,990/-

उत्तराधिकार प्रमाण पत्र : 2,29,12,673.06/-

समझौता धनराशि : 22,000/-

परिवारिक न्यायालयों द्वारा मामलों का निस्तारण

22- पृथ्वीपाल यादव, माननीय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय - वैवाहिक वाद- 19, 

23- श्रीमती श्रद्धा तिवारी, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय - वैवाहिक वाद- 16, 

समझौता धनराशि 12,15,000/- 

मोटर क्लेम से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण

24- बद्री विशाल पाण्डेय, माननीय पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण-मोटर क्लेम - 38, प्रतिकर धनराशि - 2,04,02,102/- 

25- राजस्व विभाग द्वारा निस्तारित किये गये कुल वादो की संख्या - 11585

26- उपभोक्ता फोरम द्वारा निस्तारित किये गये कुल वादो की संख्या- 27 वाद, प्रतिकर धनराशि- 39,50,366.30/-

27- बैंक द्वारा निस्तारित किये गये प्री-लिटिगेशन कुल वादों की सं0 - 1431  वाद 

कुल समझौता धनराशि : 8,18,51,762/-

तत्काल वसूल की गयी नकद धनराशि : 2,94,16,545/-

28- दूर संचार विभाग द्वारा निस्तारित किये प्री-लिटिगेशन वादों की सं0....08 वाद

कुल समझौता धनराशि : 48,760/-

तत्काल वसूल की गयी नकद धनराशि : 30,050/-

29- विद्युत विभाग द्वारा कुल निस्तारित किये गये वादों की संख्या - 11

तत्काल वसूल की गयी नकद धनराशि : 78400/-

30- नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत द्वारा निस्तारित किये गये वादों की संख्या- 121                                                

सम्पूर्ण योग : 14,894 वाद निस्तारित

Post a Comment

0 Comments