बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नगरा पुलिस को सफलता मिली है। नगरा थाने के उप निरीक्षक रामसकल यादव मय हमराह चेकिंग कर रहे थे, तभी 02 अपचारी किशोर को घोघरा पुल के पास (बहद ग्राम मलप हरसेनपुर) से हिरासत में लिया गया। इनके पास से थानाक्षेत्र चितबड़ागांव से चोरी की हुई हीरो मोटर सायकिल नं. यूपी 60 एबी 7589 बरामद हुई। अपचारी किशोर द्वारा नम्बर प्लेट बदलकर नं. यूपी 54 वी 2085 लगाकर मोटर सायकिल का उपयोग किया जा रहा था।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अपचारी किशोरों के विरूद्ध धारा 41/411/420 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने चालान न्यायालय कर दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक रामसकल यादव, हेड कांस्टेबल दीनानाथ व गोविन्द सिंह तथा महिला कांस्टेबल प्रज्ञा प्रजापति शामिल रहे।
0 Comments