हरेराम यादव
मझौवां, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र मझौवां निवासी सूर्यजीत सिंह (32) की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूर्यजीत सिंह पिछले कुछ समय से किसी बीमारी से पीड़ित थे। दो तीन दिन पहले ज्यादा परेशानी बढ़ने पर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सूर्यजीत सिंह दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। सूर्यजीत की मौत की खबर उनके घर मझौवां पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूर्यजीत की शादी अभी जून 2022 में ही हुई थी। उनकी मौत से पत्नी पूजा सिंह का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। सूर्यजीत तीन भाइयो में सबसे छोटे थे। सूर्यजीत से बड़े दो भाई अजय सिंह एवं रंजीत सिंह है। सूर्यजीत का अन्तिम संस्कार रविवार सुबह हुकुमछपरा गंगा घाट पर किया गया, जहां बड़े भाई अजय सिंह ने मुखाग्नि दी।
0 Comments