विजप कुमार गुप्ता
बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजागांव खरौनी गांव के फिरंगी टोला में एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से गैस सिलेंडर फट गया, जिससे भीषण आग लगा गई। आग से कई गरीबों के आशियाने, अनाज सहित सभी सामग्री जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन प्रारंभ कर दी है।

राजागांव खरौनी गांव के फिरंगी टोला निवासी हरेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव सहित एक अन्य भाई झोपड़ी में बनाकर रहते है। शनिवार को एक झोपड़ी में रखा गैस सिलेंडर अज्ञात कारणों से जोरदार आवाज के साथ फट गया। गनीमत रहीं कि घर के लोग खेत में काम करने गए थे। वही घर की एक महिला बाजार गई थी। इस घटना में बाहर खेल रहे छोटे बच्चे बाल बाल बच गए। मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि अभय सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
0 Comments