बलिया। जहरखुरानी के शिकार खंड शिक्षाधिकारी दुबहर अखिलेश कुमार झा (AK Jha) की तबीयत में सुधार है। वहां मौजूद विभागीय लोगों के मुताबिक, चिकित्सक ने 24 घंटे में काफी सुधार की बात कही है। फिलहाल वे खतरे से बाहर है। वहीं, खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश कुमार झा के साथ घटित घटना की जानकारी मिलते ही बलिया के पूर्व बीएसए शिव नारायण सिंह एवं पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी लाल जी शर्मा समेत कई अधिकारी-कर्मचारी अस्पताल पहुंच गये।
बताया जा रहा है कि खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार झा उच्च न्यायालय इलाहाबाद गये थे, जहां सिविल लाइन रोडवेज पर जहरखुरानों ने उन्हें अपना शिकार बनाकर उनका सभी सामान, आभूषण व पैसा गायब कर दिया। गंभीरावस्था में शनिवार की सुबह वे सिविल लाइन रोडवेज पर पड़े मिले। इसकी जानकारी होते ही यहां अफरा-तफरी मच गई। प्रयागराज में मौजूद विभाग से जुड़े लोगों के अलावा भेजा गया। उनका उपचार जारी है, जिससे स्वास्थ्य में काफी सुधार है।
0 Comments