To Learn Online Click here Your Diksha Education Channel...


thank for visit purvanchal24
ads booking by purvanchal24@gmail.com

बलिया : प्राथमिक शिक्षामित्र संघ दुबहर के अध्यक्ष बने लालजी वर्मा, महामंत्री मुहम्मद वसीम

बलिया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ  बलिया के दुबहर ब्लाक के शिक्षामित्रों की बैठक प्राथमिक विद्यालय शिवरामपुर पर ब्लाक के वरिष्ठ शिक्षामित्र रमेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। सैकड़ों की संख्या में जुटे शिक्षामित्रों ने आगामी  '20 फरवरी 2023 को लखनऊ चलो' रैली पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही ब्लाक की नई कार्यकारिणी गठन भी सर्वसम्मति से किया। 

सर्वसम्मति से हुए चुनाव में लालजी वर्मा अध्यक्ष, शाहिदा खातून, अनिल कुमार कन्नौजिया और मनीष कुमार को उपाध्यक्ष, मुहम्मद वसीम को महामंत्री, सुनील कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष, पंकज कुमार द्विवेदी को मीडिया प्रभारी, मनोज कुमार वर्मा व संगीता भारती को संगठन मंत्री, चंद्रभानु सिंह को  प्रवक्ता नियुक्त किया गया। दुबहर ब्लाक की तरफ से अनिल कुमार कन्नौजिया ने मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष पंकज सिंह तथा परवेज अहमद ने जिला मंत्री अमृत सिंह को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विद्या सागर गुप्ता (प्रधानाध्यापक प्रावि शिवरामपुर) को जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।

जिला महामंत्री अमृत सिंह ने ब्लाक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बैठक में दिलीप कुमार प्रसाद, निर्भय नारायण राय,श्यामनंदन मिश्रा, राजेश सिंह, संजीव सिंह, नम्रता तिवारी, सरिता तिवारी, किरण त्रिपाठी, निरुपमा सिंह, जितेन्द्र सिंह, मदन मोहन सिंह, संजय प्रसाद, सोनू कुमार, संतोष कुमार पाण्डेय, रणजीत कुमार, नंदलाल तिवारी, राजू कुमार, मंगनी राम समेत सभी शिक्षामित्रों शामिल रहे। संचालन जिला मीडिया प्रभारी परवेज आलम तथा डिम्पल सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments