बलिया। नरहीं गांव में करंट लगने से एक किशोरी की मौत हो गई। वह 11वीं की छात्रा थी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नरहीं गांव निवासी शिवमुनि राम की 17 वर्षीय पुत्री काजल गुरुवार को अपने घर में बिजली वाले आयरन से कपड़ा प्रेस कर रही थी। इसी दौरान अचानक आयरन में करंट उतर आया, जिसके चपेट में आने से काजल छटपटाने लगी। किसी तरह काजल को करंट से छुड़ाते हुए परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरहीं ले गये। वहां जाचोंपरांत चिकित्सकों ने काजल मृत घोषित कर दिया। काजल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। काजल को मृत घोषित किये जाने के बाद परिजन काजल के शव को घर लेकर चले आए।
0 Comments