विजय कुमार गुप्ता
बांसडीह, बलिया। सामूदायिक स्वास्थ केंद्र बांसडीह पर तैनात स्वस्थ्यकर्मियों का कार्य बहिष्कार शनिवार को भी जारी रहा। हड़ताल से ओपीडी सहित सभी सेवाएं प्रभावित है। कर्मचारी आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग पर अड़े है। वही इस हड़ताल से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर आने वाले मरीज स्वास्थ सेवाएं ठप होने से हलाकन है।

बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पर गुरुवार की देर रात एक महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया था। चिकित्सक ने अपने आवास के पीछे के दरवाजे से भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट भूपेंद्र को मरीज के तीमारदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया। चिकित्सको की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने के साथ ही शव को अपने अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। वही घटना के बाद अस्पताल कर्मी शुक्रवार को ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवा को ठप कर हड़ताल पर चले गए थे।सीएमओ ने कर्मचारियो से वार्ता कर स्वास्थ सेवाएं बहाल कराया, लेकिन कोई कार्रवाइ न होने से शनिवार को भी स्वस्थ्यकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया।
0 Comments