बलिया। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में फेफना पुलिस को सफलता मिली है। फेफना थाने के उप निरीक्षक सागर कुमार रंगू मय हमराह फोर्स क्षेत्र में मामूर थे, तभी जरिए मुखबिर की सूचना पर थाना धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त लल्लन यादव पुत्र रामअवतार यादव (निवासी कोडरा, थाना चितबडागांव, बलिया) को तीखा तिराहा के पास गिरफ्तार किया गया। यह काफी दिनों से फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक सागर कुमार रंगू व हेड कांस्टेबल मंगला प्रसाद उपाध्याय शामिल रहे।
0 Comments