To Learn Online Click here Your Diksha Education Channel...


thank for visit purvanchal24
ads booking by purvanchal24@gmail.com

खुशखबरी : दादर-बलिया-दादर विशेष गाड़ी समेत इन दो ट्रेनों की बढ़ी संचलन अवधि

वाराणसी। आगामी त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा चलाई जा रही 01025/ 01026 दादर-बलिया-दादर विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 53 फेरों तथा 01027/01028 दादर-गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 69 फेरों के लिए किया जायेगा। इन गाड़ियों का मार्ग, समय एवं रेक संरचना पूर्ववत रहेगी।   

-01025 दादर-बलिया त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 01मार्च,2023 से 30जून,2023 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को 53 अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी। 

-01026 बलिया-दादर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 03 मार्च,2023 से 02 जुलाई,2023 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को 53 अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी। 

-01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी 02 मार्च,2023 से 29 जून,2023 तक सप्ताह में चार दिन प्रत्येक मंगलवार, वृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को 69 अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी। 

-01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी 04 मार्च,2023 से 03 जुलाई,2023 तक सप्ताह में चार दिन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, वृहस्पतिवार एवं शनिवार को 69 अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी। 

Post a Comment

0 Comments