To Learn Online Click here Your Diksha Education Channel...


thank for visit purvanchal24
ads booking by purvanchal24@gmail.com

बलिया में गोली मारकर पूर्व प्रधान की हत्या, सरेराह बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम


रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। रसड़ा तहसील कोर्ट से जमानत कराकर असनवार लौट रहे पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार सायं साढ़े छः बजे की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही जांच-पड़ताल शुरू कर दिया। वहीं, परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।

गडवार थाना क्षेत्र के असनवार गांव के पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा (45) अपने गांव के दो लोगों के बीच जमीनी विवाद में गडवार थाना पर गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को 151 शांतिभंग में चालान कर दिया। एक पक्ष की जमानत कराने के लिए पूर्व ग्राम प्रधान रसड़ा तहसील चले गए। वहां से एक बाइक पर दो लोगों के साथ घर लौट रहे थे।

संवरा-लोहटा मार्ग पर पुलिया के समीप अचानक अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान को गोली मार दी। गोली लगने से पूर्व प्रधान वही पर अचेत हो गए। इसकी सूचना मिलते ही हड़कम्प मच गया। लोगों ने इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गम्भीवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि असनवार गांव पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या करने का मामला आया है। मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी करने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी में टीमें लगी है।

Post a Comment

0 Comments