हरेराम यादव
मझौवां, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के गंगापुर (रामगढ़) निवासी पत्रकार अर्जुन साह की भाभी मुनि देवी (38) पत्नी भीम साह का निधन हृदयाघात से गया। इसकी सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गयी। वहीं, मुनि देवी का सात वर्षीय पुत्र ऋतुराज मम्मी कहां है...? पूछ-पूछ कर रो रहा है। वह कभी चिरनिन्द्रा में सो चुकी मां को देख रहा है तो कभी दरवाजे पर जुटी भीड़ को अपलक निराहने लग जा रहा था। यह स्थिति देख जुटी भीड़ अपना आंसू नहीं रोक पा रही थी।

बताया जा रहा है कि मुनि देवी की तबियत बिगड़ने पर बलिया शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घर में कोहराम मच गया व बड़े पुत्र आशुतोष कुमार का तबीयत बिगड़ गया। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए ले जाया गया। वही, छोटा पुत्र ऋतुराज अपनी मां के बारे में पूछ-पूछ कर बिलख रहा था। वही घर पर सांत्वना देने वालो का तांता लगा रहा। मुनि देवी का अंतिम संस्कार गंगा नदी के हुकुम छपरा घाट पर किया गया।
0 Comments