वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव में हल्दी व मेहंदी रस्म अदायगी के बाद दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार दुल्हन की बारात बुधवार की रात ही आनी थी। इसके लिए क्षेत्र स्थित एक लॉन बुक था, लेकिन सुबह ही बह घर छोड़कर भाग निकली। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मिर्जामुराद इलाके के एक गांव की युवती की शादी अस्सी इलाके में परिजनों ने तय की थी। इससे पहले घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। मंगलवार को मेहंदी और हल्दी की रस्म पूरी हो चुकी थी। उधर, दूल्हा भी बारात लेकर आने को तैयारी में था।परिवार के लोग बारात की अगवानी के लिए लॉन में तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच बुधवार की भोर में दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
बुधवार की सुबह दुल्हन को घर में कहीं नहीं देख परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसके मोबाइल फोन स्विच ऑफ बताता रहा। फिर परिवार वालों को समझने में देर नहीं लगी कि दुल्हन अपने प्रेमी साइबर संचालक के साथ फरार हो गई है। परिवार के लोग तत्काल साइबर संचालक के घर पहुंचे तो वह भी नहीं था। लोगों का शक अब पक्का हो गया था। दुल्हन के पिता ने साइबर संचालक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। यह भी आरोप है कि बेटी (दुल्हन) घर से लाखों रुपए का जेवरात व हजारों रुपए नगद लेकर गई है।
0 Comments