बलिया। शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ के खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार झा (AK Jha) जहरखुरानी के शिकार हो गये है। उनका उपचार प्रयागराज स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। इसकी जानकारी होते ही बलिया से कई लोग प्रयागराज रवाना हो गये हैै।
बताया जा रहा है कि खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार झा उच्च न्यायालय इलाहाबाद गये थे। सिविल लाइन रोडवेज पर जहरखुरानों ने उन्हें अपना शिकार बनाकर उनका सभी सामान, आभूषण व पैसा गायब कर दिया। अस्वस्थ अवस्था में शनिवार की सुबह वे सिविल लाइन रोडवेज पर पड़े मिले। इसकी जानकारी होते ही यहां अफरा-तफरी मच गई। प्रयागराज में मौजूद विभाग से जुड़े लोगों को भेजा गया। वहां अस्पताल में मौजूद विभागीय कर्मचारी ने बताया कि झां सर का उपचार चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।
0 Comments