बलिया। रसड़ा तहसील कोर्ट से जमानत कराकर असनवार लौट रहे पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार सायं साढ़े छः बजे की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही जांच-पड़ताल शुरू कर दिया। वहीं, परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।
गडवार थाना क्षेत्र के असनवार गांव के पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा (55) अपने गांव के दो लोगों के बीच जमीनी विवाद में गडवार थाना पर गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को 151 शांतिभंग में चालान कर दिया। एक पक्ष की जमानत कराने के लिए पूर्व ग्राम प्रधान रसड़ा तहसील चले गए। वहां से एक बाइक पर दो लोगों के साथ घर लौट रहे थे। संवरा-लोहटा मार्ग पर पुलिया के समीप अचानक अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान को गोली मार दी। गोली लगने से पूर्व प्रधान वही पर अचेत हो गए। इसकी सूचना मिलते ही हड़कम्प मच गया। लोगों ने इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गम्भीवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बताया कि असनवार गांव पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में तीन लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। दो आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। तीसरे की तलाश में पुलिस टीमें जुटी है।
0 Comments