बलिया। मनियर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरुषोत्तम पट्टी नई बस्ती के पास सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन घायल हो गये।घटनास्थल से आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दुल्हन को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के चकरी गांव निवासी विशाल कुमार मौर्य (25) पुत्र बृजनाथ मौर्य की बरात सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गोंसाईपुर गांव में विनोद वर्मा के यहां बुधवार को गई थी। शादी के बाद दुल्हन गुड़िया (22) पुत्री विनोद वर्मा की विदाई गुरुवार को हुई। दूल्हा-दुल्हन की कार जैसे ही पुरुषोत्तम पट्टी नई बस्ती के पास पहुंची, सांड़ को बचाने के प्रयास में सामने से आ रहे वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन दोनों घायल हो गए।
0 Comments