रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र के कछुआ रामपुर में बिहार प्रांत से आए एक व्यक्ति की मौत संदिग्धि परिस्थितियों में उपचार के दौरान जिला अस्पताल में हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जेे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिहार प्रांत के मधुबनी गांव निवासी संजीव मंडल (45) तीन दिन पूर्व दुबहड़ थाना क्षेत्र के कछुआ रामपुर में आया हुआ था। रविवार की रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गयी। आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान संजीव की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
0 Comments