लखनऊ/बलिया। विद्याज्ञान प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 2023-24 का परिणाम आ गया है। इसमें 4530 बच्चे मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए है। प्रारंभिक परीक्षा में बलिया जनपद के प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा के बदौलत प्रदेश में शीर्ष स्थान पाया है। वहीं, चित्रकूट जनपद की स्थिति सबसे खराब है।
मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम
विद्याज्ञान प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 2023-24 के परिणाम पर नजर डाले तो बलिया के 394, गाजीपुर के 304, मऊ के 161, फिरोजाबाद 143 व सीतापुर के 127 बच्चों ने सफलता अर्जित कर अपनी प्रतिभा का सर्वोत्तम प्रदर्शन किया है। वहीं, चित्रकूट के सिर्फ 04 बच्चे सफल हुए है, जबकि गाजियाबाद और हापुड़ के 08-08 बच्चे पास है, जबकि मुजफ्फर नगर के 10 व सिद्धार्थनगर के 12 छात्रों को सफलता मिली है।
बलिया के बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिशन शिक्षण संवाद बलिया के एडमिन अजीत कुमार सिंह ने खुशी जाहिर की है। बताया कि 'मिशन शिक्षण संवाद : पढ़ाई से प्रतियोगिता तक' काफी कारगर साबित हुआ है। बलिया से खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा और लोकेश मिश्र ने मिशन शिक्षण संवाद पढ़ाई से प्रतियोगिता तक के माध्यम से अभियान को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए शिक्षको और छात्रों को प्रेरित किया। मिशन शिक्षण संवाद के संस्थापक विमल कुमार ने भी बलिया जनपद के शिक्षकों को शुभकामना दिया है।
0 Comments