रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के खड़सरा गांव में गुरुवार की सुबह धान कुटाई मशीन की ट्राली असंतुलित होकर पलट गयी, जिसके नीचे दबकर राधेकिशन सिंह उर्फ गांधी सिंह (65) पुत्र रामअनुराग सिंह (निवासी खड़सरा) की मौत हो गयी। इस घटना परिजनों जहां कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीण स्तब्ध रह गये।

बताया जा रहा है कि राधेकिशन अपना धान कुटवाने के लिए धान कुटाई मशीन को अपने ही घर पर बुलाये थे।इस बीच धान कुटाई ट्राली का चालक गाड़ी को उचित स्थान पर खड़ा करने का प्रयास कर रहा था, तभी धान कुटाई मशीन की ट्राली असंतुलित होकर पलट गयी। हादसे में राधेकिशान गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
0 Comments