बलिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा सदर तहसील बलिया का चुनाव सम्पन्न हो गया। इसमें अध्यक्ष पद पर रणजीत बहादुर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराकर जीत दर्ज की है। वहीं, विवेक कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विपिन कुमार सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, विनय कुमार दुबे मंत्री, कृष्ण कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष‚ धनश्याम प्रसाद आडिटर व श्रीमती गीता सिंह उपमंत्री निर्विरोध निर्वाचित किये गयें।
0 Comments