बलिया। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी, 2023) के अवसर पर जनपद में संचालित समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, माडल शॉप, भांग, ताड़ी, बार अनुज्ञापन एफएल-7, सैनिक कैन्टीन एफएल-9/9ए, सीएल-2, एफएल-2/2बी समस्त प्रकार के थोक अनुज्ञापन एवं फुटकर मदिरा बिक्री के अन्य संस्थानों में मादक पदार्थों की बिक्री पूर्णतया बन्द रहेगी। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जायें। यह जानकारी जिला आबकारी अधिकारी विष्णु प्रसाद दूबे ने दी है।
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदर्शनी
बलिया। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार को गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उसके विषय में जानकारी हासिल की। इन विभागों में पशु विभाग, चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग, सूचना विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग आदि की प्रदर्शनीया शामिल थी।
44 मृतक आश्रितों को मिला बीमा का लाभ
बलिया। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना अंतर्गत 44 मृतक के आश्रितों के खाते में 2.09 करोड़ की धनराशि उनके खाते में चली गयी है। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने ई-पेमेंट के माध्यम से धनराशि भेजने की स्वीकृति दे दी है। पिछले वर्ष 12 मई से 19 सितम्बर के बीच ऐसे मृतक, जो कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पात्र थे, उनके आश्रितों को यह सहायता राशि दी गयी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार जरूरतमंदों की मदद के लिए हरसंभव प्रयासरत है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
0 Comments