सिकन्दरपुर, बलिया। सिकंदरपुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में क्षेत्र के सिवानकला गांव में लोक जागरण जन सम्मेलन के तहत पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।
प्रज्ञा प्राचार्य डॉक्टर मुसाफिर चौहान की अगुवाई में आयोजित इस यज्ञ में विभिन्न गांवों के सैकड़ों गायत्री परिवार के अनुयायियों ने भाग लिया। इस दौरान गायत्री मंत्र जप, हवन, तर्पण और मार्जन से समूचा वातावरण शुद्ध और सुगंधित हो उठा। प्रज्ञा आचार्य डॉ मुसाफिर चौहान के साथ अन्य सहयोगियों ने समवेत स्वर से मंत्रोचार कर एक साथ सैकड़ों लोगों को आहुति समर्पित कर क्षेत्र व मानव मात्र के लिए अमन, चैन, सुख व समृद्धि का कामना की।
वहीं दूसरी तरफ प्रज्ञा संगीत के माध्यम से सुनील कुमार के प्रज्ञा गीतों से कार्यक्रम में।समा बांध दिया। उधर यज्ञ के समापन पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जहा हजारों भक्तों ने प्रज्ञा प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर डॉ अशोक कुमार गुप्ता, डॉ शिवजी यादव, रामाश्रय यादव, भगवानदास, नीरज शर्मा, निरा शर्मा, कौशल्या देवी, रामचंद्र वर्मा, आनंद प्रताप चौहान, उदय प्रताप चौहान, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, शंभू चौहान, अभय चंद्र गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता व श्रीकिशुन वर्मा आदि मौजूद रहे।
0 Comments