बलिया। शहर से सटे स्वामी विवेकानंद कॉलोनी तीखामपुर निवासी शिक्षक ओमप्रकाश राय के पिता हरिबंश राय का निधन मंगलवार की सुबह हो गया। वे 86 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गयी। संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगना शुरू हो गया। मूल रूप से श्रीनगर गांव निवासी बेसिक शिक्षक ओमप्रकाश राय के पिता के निधन पर सुभाष चन्द्र पाण्डेय, अजित कुमार पांडेय, राजेश कुमार पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, श्रीकांत दुबे, महेश ओझा, विजयंत ठाकुर, शशिकांत पांडेय, विद्यासागर, अखिलेश सिंह मिंटू, अभय सिंह, मंटू सिंह इत्यादि ने गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
0 Comments