रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। नगरा पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दुष्कर्म आरोपी तथा अवैध असलहा व जिंदा कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में चालान न्यायालय कर दिया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक छून्ना सिंह मय हमराह गश्त पर निकले थे, तभी मुखबिर की सूचना पर निछुआ़डीह मोड़ पर पहुंची पुलिस ने घेरा बंदी कर उसे पकड़ लिया। जमा तलाशी में बदमाश के पास से एक अवैध असलहा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पूछने पर बदमाश ने अपना नाम पता आकाश गुप्ता निवासी सुपापाली थाना नगरा बताया। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ नगरा थाना में लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस बदमाश को थाने ले आई और आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय चालान कर दिया।

दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
नगरा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि दुष्कर्म व पक्सो एक्ट के आरोपी विशाल गुप्ता निवासी चचयां थाना नगरा को पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर गश्त पर निकले थाने के उपनिरीक्षक रामसकल यादव ने मय फोर्स चचयां नहर पुलिया पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को सुसंगत धाराओं के तहत चालान न्यायालय कर दिया।
0 Comments